Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsएसपीसी यूनिट ने न्यायालय का भ्रमण किया, साक्षरता प्रभारी की बैठक हुई

एसपीसी यूनिट ने न्यायालय का भ्रमण किया, साक्षरता प्रभारी की बैठक हुई


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी से एसपीसी छात्रों के एक्सपोजर दल ने शुक्रवार को सुबह प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी का भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी ली।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रभारी त्रिलोक चंद कलाल ने बताया कि कक्षा 8 एवं 9 के 50 एसपीसी के छात्र-छात्राओं के दल ने न्यायालय में वाद, परिवाद, मुकदमे के प्रकार, दंड प्रक्रिया, बंदीगृह, पुरुष महिला, अभिभाषक कक्ष, रिकॉर्ड संधारण कक्ष, लेखाशाखा, प्रतिलिपि कक्ष, टंकन कक्ष आदि भ्रमण कर न्यायिक प्रक्रिया देखी। न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति भगवती के निर्देशन में वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान सिंह सोलंकी व समीर सोनी ने छात्र छात्राओं की क्लास लेकर न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। न्यायालय के रीडर श्याम सुन्दर मीणा ने बताया कि छात्र छात्राओं ने न्यायिक प्रकिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों ने जवाब देकर जिज्ञासा को शांत किया।

ब्लॉक के साक्षरता प्रभारी की बैठक हुई

देवली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के साक्षरता प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें साक्षरता प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने आगामी 17 मार्च को लक्ष्य अनुसार परीक्षा करवाने के निर्देश दिए। ब्लॉक साक्षरता संयोजक सोमाराम बैरवा ने सभी साक्षरता प्रभारियों को अपने अधीनस्थ केन्द्र की निगरानी व निष्पक्ष तरीके से परी‌क्षा करवाने की बात कही।

आरपी नासिर अली खान ने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रम है और यह केन्द्र सरकार द्वारा संचालित है। इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है। लिहाजा इस परीक्षा को शत प्रतिशत पूरी कराए। देवली ब्लॉक में कुल 175 केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 2 हजार 945 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d