Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, पुलिस व नियमों की जानकारी दी

बजरी की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, पुलिस व नियमों की जानकारी दी


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी है तथा उसके चालक को डिटेन किया है। हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने जहाजपुर रोड स्थित अमरवासी स्कूल के पीछे से निकल रही बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है तथा उसके चालक कालूराम पुत्र रिद्धनारायण शर्मा निवासी बंथली थाना, दूनी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भीलवाड़ा खनिज विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना दी है।

एसपीसी छात्रों को यातायात व नियमों की जानकारी दी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में गुरुवार को देवली थाने के हेड कांस्टेबल बाबूलाल गौड़ ने एसपीसी के छात्रों को पुलिस व यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को कहा कि पुलिस का दायित्व होता है कि वह बढ़ते हुए अपराध को रोकने और आमजन में व्याप्त भय को खत्म कर उनकी सुरक्षा करें। छात्रों का भी दायित्व है कि आसपास कोई अपराध हो रहा है तो उसकी सूचना पुलिस में या 181 नम्बर पर दे। उन्होंने यहां यातायात के नियमों के बारे में भी बताया।

प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने कहा कि छात्र जीवन में पुलिस व यातायात नियमों का पालन करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें तो पुलिस परीक्षा पास कर देश की सेवा की जा सकती हैं। उप प्रधानाचार्य सीताराम मीणा, वरिष्ठ अध्यापक संजय सोयल, अन्तिम बाला, इस्लाम बानो, सपना मीणा, शारीरिक शिक्षक पारसमल जैन, धर्म चन्द जैन, जितेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध गौतम यहां थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d