Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpप्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी ने बीजेपी की जीत का आशीर्वाद मांगा, त्रिपुरा...

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी ने बीजेपी की जीत का आशीर्वाद मांगा, त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए


Desk news. 14 मार्च ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहे बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने उक्त तीनों जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अधिक से अधिक मतों से जिताने का आव्हान किया।

उन्होंने कहा कि मोदी का संकल्प सिद्ध होगा, इसमें कोई संशय नही है। अबकी बार देश मे बीजेपी 400 पार करेगी। डॉ. सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से देश का सम्मान बढ़ा है। योजनाओं के परिणाम जनमानस के सामने आए है। यहीं वजह है कि मोदी सरकार की गारंटी ओर नीतियों के प्रति भरोसा बढ़ा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा राजस्थान में मोदी लहर चल रही है और निश्चित है कि सूबे में सभी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीतेंगे। कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ चुनावों में जुटना है व परिणाम पक्ष में लाने है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से सीधे संपर्क बनाना है। इससे पूर्व लोकसभा प्रभारी डॉ. सैनी ने बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व डूंगरपुर जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया व योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। गुरुवार को बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिस्थल त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर बीजेपी की जीत की कामना की।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष लाभचंद जैन, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार समेत दर्जनों नेताओं ने भी माँ त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d