Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी परिवहन व बालिका भगा ले जाने के मामले में फरार आरोपी...

बजरी परिवहन व बालिका भगा ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने बजरी परिवहन के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार यह आरोपी दिनेश कुमार पुत्र रामराज गुर्जर निवासी आंवा रोड, दूनी को तलाश कर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बजरी चोरी, एमएमडीआर एक्ट सहित धाराओं में प्रकरण दर्ज है। पुलिस वांछित अपराधियों की लगातार धरपकड़ कर रही है।

नाबालिग बालिका को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

दूनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के धरपकड़ अभियान के तहत नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खा ने बताया कि उनके नेतृत्व में हेडकांस्टेबल शिवराज, पुलिसकर्मी राजेंद्र ने आरोपी सागर पुत्र सूरजमल जांगिड़ निवासी जजावर पुलिस थाना नैनवा जिला बूंदी को तलाश कर अनुसंधान प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d