Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpतस्वीर भेंटकर सीएम का आभार व्यक्त किया

तस्वीर भेंटकर सीएम का आभार व्यक्त किया


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भगवान महावीर स्वामी व आचार्य विद्यासागर का पैनोरमा बनाने की घोषणा पर टोंक जिले के जैन समाज के लोगों ने स्वागत किया।

इसे लेकर जिले से जैन समाज के लोग शनिवार को जयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने ओटीएस में मुख्यमंत्री शर्मा का भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया। स्वागत करने गए प्रतिनिधिमंडल में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत मेहता, नरेश बंसल, संतकुमार जैन, नरेंद्र, पदम जैन, अंकित डाबर, सुनील सेठी, बाबूलाल कासलीवाल, नेमीचंद जैन, दिनेश जैन समेत कई लोग थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 12 स्थान पर पैनोरमा, स्मारक, संग्रहालय निर्माण व विकास कार्य की सौगात दी है। इसके तहत करौली जिले के महावीर जी में  महावीर स्वामी का पैनोरमा बनेगा। इसी तरह अजमेर में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर का पैनोरमा बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में भी पैनोरमा बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d