Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम-श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को मेगा पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार ने बताया कि बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने उपस्थित अभिभावकों का माला एवं विद्यालय मेडल पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं समुदाय दोनों शिक्षण प्रक्रिया के दो पहिए हैं, जिन्हें बालकों के प्रति हमेशा जागरूक रहना होगा। राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम (आरकेएसएमबीके) कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापक अभिभावक उपस्थिति रजिस्टर, छात्रों के प्रथम एवं द्वितीय योगात्मक आकलन रिपोर्ट कार्ड, प्रोजेक्ट रिकॉर्ड संधारण पंजिका, वर्कबुक प्रगति का अवलोकन किया व निर्देश भी दिए। डीईओ ने अभिभावकों से छात्रों की प्रगति के बारे में संवाद किया।
देवनारायण आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल शर्मा, प्राध्यापक राजकुमार एसएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवाड़ी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक शांतिलाल शर्मा, लादुलाल मीणा, संतोष शर्मा, रेखा मीणा, मनीषा जैन, मुकेश गुर्जर सहित उपस्थित थे। राजकीय महाविद्यालय देवली में स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने अभियान के तहत हस्ताक्षर किए तथा उन्हें निर्भीक, निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। यह जानकारी प्राचार्य पूरणमल वर्मा ने दी।
चुनाव के बारे में बताया
स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को देवडावास राऊमा विद्यालय में लोकसभा चुनाव की जानकारी दी। प्राचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि स्वीप प्रभारी देवनारायण गुर्जर प्रतिदिन प्रार्थना सभा में लोकसभा चुनाव के बारे मे बताकर युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होगे। राजस्थान में दो चरणों मे होंगे। यहां दयानंद वर्मा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।


