Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता को लेकर शुक्रवार को यहां उपखंड अधिकारी कार्यालय में मतदान के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अभियान की शुरुआत उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा ने अपने हस्ताक्षर के साथ की। इसके बाद नायब तहसीलदार रामधन सिंह समेत कर्मचारियों ने बारी बारी से अभियान में अपने हस्ताक्षर किए। उक्त अभियान के जरिए कर्मचारियों ने आगामी 26 अप्रैल को स्वयं लोकसभा चुनाव में मतदान करने तथा अन्य व्यक्तियों को भी मतदान के लिए प्रेरित व जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
आग बुझाने गए 5 दमकलकर्मी जख्मी, मधुमक्खियां ने किया हमला, पीपीई किट पहनकर बुझाई आग


