Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpहेलीकॉप्टर से देवली आएंगे मुख्यमंत्री, रोड शो कार्यक्रम

हेलीकॉप्टर से देवली आएंगे मुख्यमंत्री, रोड शो कार्यक्रम


Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने देवली आ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार शाम 4 हेलीकॉप्टर से देवली पहुंचेंगे।

इसे लेकर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपरान्ह साढे 3 बजे अब अजमेर जिले के पुष्कर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 4 बजे सीआईएसएफ स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री देवली के पेट्रोल पंप चौराहे से अपना रोड शो शुरू करेंगे, जो मुख्य मार्ग होते हुए धान मंडी चौराहा पहुंचेगा। इस दौरान करीब एक किलोमीटर मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे। वहीं शाम 5 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए वापस जयपुर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत मेहता ने पार्टी पदाधिकारी की बैठक ली।

बैठक में भाजपा नेता विजय बैसला, नरेश बंसल, पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जिंदल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत समेत पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई तथा रोड शो की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री के उक्त रोड शो के माध्यम से टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र के अलावा भीलवाड़ा व कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र को भी बीजेपी साधने की कोशिश करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d