Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां थाना पुलिस में शनिवार को 24 व 26 वर्षीय अलग- अलग युवतियों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज हुई है।

हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि पहले मामले में दौलता मोड निवासी शाहरुख ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनकी बहन सफीका पुत्री इसामुद्दीन गत 22 अप्रैल को घर से लापता हो गई। जिसका कहीं कोई पता नहीं लगा। इसी तरह थाना पुलिस में मंशा नगर पुत्री रोडूराम निवासी कालानाडा के लापता की भी गुमशुदगी दर्ज हुई है। बताया गया की विवाहित है, जो रात को घर पर सोई और सुबह घर से गायब थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।


