Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार स्थानीय भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए नि:शुल्क सेफ्टी चेक अभियान चलाया है।
जिसके तहत डिलीवरी मेन घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की सुरक्षा की जांच करेंगे। मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि इस दौरान जांच में सुरक्षा नली (रबर ट्यूब) खराब हुई तो 190 रुपए कीमत की पाइप मात्र 150 रुपए में रिप्लेस की जाएगी। कंपनी ने यह अभियान सभी उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए चलाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उक्त जांच के लिए उपभोक्ता से 236 रुपए लिए जाते थे। अब यह जांच कंपनी नि:शुल्क करा रही है। केवल रबर ट्यूब खराब होने पर शुल्क लगेगा। प्रबंधक शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से इस सेफ्टी चेक अभियान में सहयोग देने की बात कही है, ताकि इसके जरिए उपभोक्ताओं की सुरक्षा हो सके। दरअसल यह अभियान पिछले एक सप्ताह से चल रहा है, जो आगामी दिनों तक जारी रहेगा।



