Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damआधे जुलाई के बावजूद त्रिवेणी का गेज शून्य

आधे जुलाई के बावजूद त्रिवेणी का गेज शून्य


Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डैम के कैचमेंट एरिया के प्रमुख जल स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी का गेज आज आधा जुलाई बीत जाने के बावजूद शून्य दर्ज किया जा रहा है। यह स्थिति कैचमेंट एरिया में बारिश नहीं होने की वजह से सामने आई है।

जिससे कि इस बार बीसलपुर डैम में कैचमेंट एरिया की आवक न के बराबर रही है। जबकि हर बार मानसून सत्र में त्रिवेणी स्थित बनास नदी से पानी की जमकर आवक होती है और यही आवक डैम के जल स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे तक बांध का जलस्तर आरएल 310.31 मीटर है। इस जलस्तर के अनुसार बांध में 11.652 टीएमसी पानी है। वही बीगोद स्थित त्रिवेणी पर गेज शून्य है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों करीब 60 सेमी से अधिक पानी की आवक हुई है। लेकिन यह सब आवक क्षेत्रीय बारिश से हुई है। जबकि मानसून सीजन का जुलाई माह आधा बीत चुका है।

लेकिन अभी तक पानी आवक के कोई संकेत नहीं मिले हैं। बता दे की त्रिवेणी पर बनास, बेड़च व मेनाली नदियों का पानी एकत्र होता है। लिहाजा इसे त्रिवेणी संगम कहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d