Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म मानसिक विमंदित गृह (छात्रावास) के नए भवन का उद्घाटन शनिवार को संस्थान के मानसिक दिव्यांग छात्र मयंक मीणा व छात्रा काव्या लक्षकार ने किया। इस उद्घाटन के जरिए संस्थान ने समाज के लिए यह संदेश दिया कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नही है।
इस दौरान छात्र मयंक मीणा व छात्रा काव्या लक्षकार के उद्घाटन करने पर ऐसा जाहिर हुआ कि वे भी एक सामान्य व्यक्ति की तरह सभी गुण एवं क्षमता विद्यमान है। संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि मानसिक दिव्यांग एवं मुक बधिर छात्र-छात्रा अपने आप में एक अलग प्रतिभा रखते है। इसके लिए सामाजिक स्तर पर इनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, ताकि इन्हें ऐसा महसूस नही हो कि यह किसी तरह की दिव्यांगता, अक्षमता, अयोग्य है। उद्घाटन कार्यक्रम में मानसिक दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थानी संगीत, नृत्य, देश भक्ति गानों पर नृत्य, नाट्य मंचन एवं विभिन्न तरह के कार्यकम प्रस्तुत किए गए। मानसिक विमंदित गृह की सुपरवाइजर आशा शर्मा ने बताया कि नए भवन से बच्चों में खुशी है। विद्यालय प्राचार्य महेश शर्मा ने बताया कि नवीन भवन में प्रवेश से बच्चों को विभिन्न तरह की शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
यहां संस्थान के महेश कुमार शर्मा, जगत बहादुर यादव, अशु शर्मा, अभिजीत यादव, सत्यनाराण सेन, परमेश्वर कुमार मीणा, त्रिलोक कुमार बेनीवाल, कृष्ण गोपाल माली, बिरदी चन्द प्रजापत, शिवराज गुर्जर, मनोज गुर्जर, विवेक टांक आदि थे।


