Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपंचायत समिति की साधारण सभा दिखी, पार्टी की बैठक की तरह

पंचायत समिति की साधारण सभा दिखी, पार्टी की बैठक की तरह

  • विकास अधिकारी बोले अगली बार नहीं होगा ऐसे

  • सात करोड़ के प्रस्तावों का किया अनुमोदन

  • विधायक ने दी हिदायत


Jahazpur News 5 अगस्त (आज़ाद नेब) पंचायत समिति सभागार में सोमवार को दूसरी साधारण सभा प्रधान कौशल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में गत बैठक का अनुमोदन, पेयजल, बिजली, विकास एवं बाढ़ राहत बचाव कार्य पर चर्चा की गई।

सभा में पंचायत समिति क्षेत्र में 15 जगहों पर एसएफसी व राज्य वित्त आयोग योजनाओं बनेंगी। लाइब्रेरी, स्वच्छ अभियान के तहत ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायत को 10 ऑटो टीपर मिलेंगे। वहीं पांच आंगनबाड़ी केंद्र के प्रस्ताव मांगे गए। जिनमें तीन लाख रुपए की सामग्री दी जाएगी। क्षेत्र मे संचालित छात्रावास को सारी सुविधाए, फॉरेस्ट लैंड में नई नर्सरी बनाने का प्रस्ताव सहित डीआर, सीआर एवं सरपंचों द्वारा दिए गए सात करोड़ के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

कामकाज को धरातल पर लाए अधिकारी

विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणाओं में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र को बहुत कुछ दिया है। अधिकारी सभी कार्यों को धरातल पर उतारे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि विभाग में काम लेकर आए आमजन के कार्य को जल्द करें। बेवजह किसी को परेशान ना करें, शिकायत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सभा में चर्चाओं पर जिला परिषद सदस्य प्रहलाद रेगर, सीआर मोहित मीणा, दिनेश माली, सरपंच शैतान मीणा, सौराज मीणा, मंजू शर्मा, वेदप्रकाश खटीक, अन्नू ने हिस्सा लिया।

परिजन व रिस्तेदार भी बैठे साधारण सभा में

सोमवार को हुई साधारण सभा में सदन की गरिमा टूटी। यहां सभा में सरपंच पुत्र, पति, रिश्तेदार के अलावा अन्य लोग भी बैठे रहे। जिनको कोई टोकने वाला नहीं था। यह सभा न होकर पार्टी की मीटिंग की तरह दिखी। सभा में उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी सीताराम मीणा, सदस्य मोहित मीणा, दिनेश माली, आशा जाट, लाडू देवी धाकड़, शांति देवी मीणा, नंदू देवी मीणा, डीआर प्रहलाद रेगर, शांति देवी, लाडू देवी, काली देवी, आशा देवी, आशा रेगर, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, सीबीईओ ओमप्रकाश खटीक, सिंचाई विभाग एईएन रामप्रसाद मीणा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d