Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबाढ़ के हालात के मद्देनजर कलक्टर ने फिर लिया निर्णय

बाढ़ के हालात के मद्देनजर कलक्टर ने फिर लिया निर्णय


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग की भारी बारिश व बाढ़ के हालात के मद्देनजर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। वही टोंक जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा स्कूलों में अवकाश को लेकर एक बार फिर निर्णय किया है।

कलक्टर ने सोमवार को जारी आदेश में बताया कि भारी बारिश व बाढ़ के हालात को देखते हुए 6 अगस्त को जिले की सभी निजी व सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी की गई है। यह अवकाश विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। जिला कलक्टर ने सभी संस्था प्रधानों को आदेश की पालना करने के निर्देश दिए। वहीं उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की हिदायत दी है। उल्लेखनीय है कि मौसम के चलते जिला कलक्टर ने यह लगातार तीसरे दिन का अवकाश घोषित किया है। इससे पहले सोमवार व शनिवार को भी अवकाश घोषित किया गया था। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीणा ने बताया कि बारिश के चलते जिला कलक्टर की ओर से मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d