-
जगमोहन भगवान की प्रतिमा चोरी का मामला
-
चोरी का खुलासा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Jahazpur News 5 अगस्त (आज़ाद नेब) जहाजपुर के अमरगढ़ के दुर्ग में विराजमान भगवान जगमोहन की मूर्ति चोरी के मामले में दोषियों की गिरफ्तारी एवं प्रतिमा बरामद की मांग को लेकर अमरगढ़ गांव सहित बारहखेडा के ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है।

इस दौरान कस्बे के ग्रामीण बारहदेवरा एकत्रित हए। वहां से जुलूस के साथ सदर बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीओं सुरेंद्र बी पाटीदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अमरगढ़ किले में भगवान जगमोहनजी एवं राधेरानी का मंदिर है। इस मंदिर में 600 वर्ष पुरानी भगवान जगमोहन प्रतिमा है, जो पूरें बारहखेड़ा के साथ हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है। लेकिन जिसे गत 30 जुलाई की रात को चोरों ने चुरा ली। इससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला है। भगवान की मूर्ति चोरी करने का यह तीसरा प्रयास है। इससे वर्ष 2013 में भी चोरों द्वारा मूर्ति के दोनों हाथ काट कर ले गए थे। इसके 25 दिन बाद मंदिर से सभी देव प्रतिमाओं के आभूषण चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द भगवान जगमोहन की मूर्ति बरामद कर एवं चोरों को गिरफ्तार करें। यहां करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने चेतावनी दी औऱ कहा कि भगवान जगमोहन की मूर्ति को बरामद कर चोरों को पकड़ा जाए। यदि 10 दिनों के भीतर चोरी का खुलासा नहीं होता है तो आगे की रणनीति बनाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान राव रूपेंद्र सिंह, महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे।


