Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur dam....अबकी बार 311 मीटर पार

….अबकी बार 311 मीटर पार

जहाजपुर क्षेत्र व देवली क्षेत्र के वर्षा से डेम का जलस्तर बढ़ा


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में लगातार आवक बनी रहने से बीसलपुर डेम ने इस सीजन में आरएल 311 मीटर के आंकड़े को छू लिया है और अब लक्ष्य 312 मीटर की ओर बढ़ेगा।

जहाजपुर, देवली व आसपास क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा से सोमवार रात भी डेम में पानी की आवक बनी रही। बीती रात 8 बजे डेम का जलस्तर आरएल 310.98 पर था, जो मंगलवार सुबह 6 बजे बढ़कर आरएल 311.20 मीटर हो गया है। यानि बीसलपुर डेम ने 311 मीटर के आंकड़े को छूने के बाद अब आरएल 312 मीटर के आंकड़े की और चढ़ाई शुरू कर दी है। अब डेम में 312 मीटर के आंकड़े को छूने के लिए 80 सेमी पानी की जरूरत है, जबकि पूर्ण जलभराव के लिए अब करीब साढ़े 4 मीटर पानी की आवश्यकता है। गौरतलब रहे मंगलवार सुबह भी त्रिवेणी का गेज शून्य दर्ज किया गया है। अगर क्षेत्रीय पानी की आवक आज भी यूँ ही बनी रहती है तो ये आंकड़ा आरएल 312 मीटर से कुछ नीचे रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d