Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsभारतीय मानक ब्यूरो क्विज प्रतियोगिता हुई

भारतीय मानक ब्यूरो क्विज प्रतियोगिता हुई


Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में बुधवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम प्रभारी अतुल भारद्वाज ने बताया की यह प्रतियोगिता भारतीय मानक ब्यूरो शाखा कार्यालय जयपुर के मानक क्लब गतिविधि अंतर्गत हुई। प्रतियोगिता से पूर्व कक्षा 9 से12 के 150 छात्र छात्राओं की स्क्रिनिग क्विज के माध्यम से की गई। जिसमे निर्धारित मापदंड अनुसार 18 छात्र छात्राओं का चयन हुआ। मेंटर टीचर सोना मीणा ने बताया कि 18 छात्र छात्राओं की लिखित क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसमे प्रथम स्थान कक्षा 12 विज्ञान के छात्र रणवीर सैनी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर कक्षा 12 कृषि छात्रा सुमन गुर्जर ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान कक्षा 12 विज्ञान की दो छात्रा नेत्रा कुमावत एवं मीनाक्षी बैरवा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एक-एक स्कूल बैग एवं अन्य छात्राओं को एक-एक पेन पुरस्कार के रूप में दिया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका, मुकेश यादव, प्राध्यापक गिरधारी लाल शर्मा, लादूलाल मीणा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d