Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से पिछले दिनों रवाना हुई श्रीसांवरिया सेठ एवं सिंगोली श्याम की 9 वीं पदयात्राएं बलरखा पहुंची। इस दौरान बलरखा में पदयात्रियों ने फाग उत्सव मनाया।
इस दौरान धूमधाम के साथ सभी पदयात्रियों ने रंग बिरंगी गुलाल के साथ फाग उत्सव मनाया। फागोत्सव से सड़के रंग बिरंगी गुलाल से सन गई। पदयात्रा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि इस पदयात्रा में करीब 750 से 800 लोग साथ में चल रहे हैं। जो पांच झंडे लेकर सांवरियाजी पहुंचेंगे। यह पदयात्रा 31 अगस्त को श्रीसांवरिया सेठ मंदिर पर ध्वज अर्पित करेंगी। उक्त यात्रा के समिति अध्यक्ष गणराज गुर्जर, व्यवस्थापक देवराज गुर्जर, महामंत्री भंवरलाल सेन, पदयात्रा अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, कोषाध्यक्ष टीकम जैन, समिति सदस्य देवेंद्र दीपक व्यवस्था के लिहाज से साथ है।



