Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकरीब 6 लाख रुपए की स्मेक ले जाता एक जना गिरफ्तार

करीब 6 लाख रुपए की स्मेक ले जाता एक जना गिरफ्तार


Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की नासिरदा थाना पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए की स्मेक ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने बताया कि यह कार्रवाई कार्यवाही थाना प्रभारी मिट्ठू लाल ने सहायक उप निरीक्षक सीताराम समेत पुलिसकर्मियों के साथ की। गश्त के दौरान नासिरदा थांवला रोड तन नासिरदा पर एक व्यक्ति संदिग्ध व्यवस्था में दिखाई दिया जिसने पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब मे प्लास्टिक की थैली में रखी 29.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक बरामद हुई। जिसकी कीमत 5 लाख 96 हजार रुपए है। वहीं ढाई हजार रुपए नकद व दो मोबाइल फोन मिले। मामले में पुलिस ने ज्ञानसिंह उर्फ ज्ञान्या पुत्र सुंदर सांसी निवासी, सांसी बस्ती थाना नासिरदा को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक को जांच सौपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d