Jahazpur News 12 सितंबर (आज़ाद नेब) महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत छात्रा मोनिका कीर ने जिला स्तरीय कबड्डी छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर शाहपुरा जिले से राज्य स्तर पर चयन लिया है।
प्रभारी प्रधानाचार्य भवानी राम रेगर ने बताया कि छात्रा मोनिका कीर ने जिला स्तरीय कबड्डी छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में अच्छे खेल का प्रदर्शन करने से शाहपुरा जिले से खेलने के लिए राज्य स्तर पर चयन हुआ है। छात्रा का चयन होने से विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा को माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। छात्रा के चयन से नगर में खुशी का माहौल है। छात्रा मोनिका कीर 12 सितंबर से 14 सितंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर भगुनगर में भाग लेगी।


