Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationगुर्जर लिखी गाड़ी पकड़ी तो मेरा जूता बात करेगा, पुलिस को दी...

गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़ी तो मेरा जूता बात करेगा, पुलिस को दी खुली चेतावनी

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज के बिगड़े बोल

  • मैंने जंप लगा लिया तो धरती के अंदर गाढ़ दूंगा


Jahazpur News 12 सितम्बर (आज़ाद नेब) अगर मैंने जंप लगा लिया तो धरती के अंदर गाढ़ दूंगा और मेरे कार्यकर्ता की बाइक पड़ी तो मेरा जूता बात करेगा यह बिगड़े बोल है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के। इस बयान सुर्खियों में है। आपको बता दें कि यह मामला बुधवार को कोटडी में आयोजित 56 भोग समारोह के बाद का है। समारोह के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने राजस्थान पुलिस को टारगेट करते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी को पकड़े और थाने में डालें।

धीरज इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि यदि वो किसी भी गाड़ी को पड़कर थाने में डाल देंगे तो धीरज गुर्जर का जूता उनसे बात करेगा। भादवी छठ के अवसर पर लोक देवता देवनारायण भगवान के नीले घोड़े का अवतरण दिवस पर कोटडी में एक समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान दोपहर बाद चारभुजानाथ मंदिर से शोभायात्रा निकली गई। जिसमे महंत सुरेश दास और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर शामिल हुए थे। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरज गुर्जर ने राजस्थान पुलिस को खुले शब्दों में चेतावनी दी।

यह कहा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने

ये कोटडी पारोली और आसपास के थानेदार कहते हैं कि जिस मोटर साइकिल के पीछे गुर्जर लिखा हुआ है। उसको थाने में बंद कर दो। उनको मैं चैलेंज कर रहा है कि धीरज गुर्जर का जूता उनसे बात करेगा, अगर कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल हाथ लगा लिया तो। यह लड़ाई में इसलिए नहीं लड़ रहा हूं। लोग कहेंगे कि चुनाव हारने के बाद भी अभी तक ठंडा नहीं हुए, मैं इनको एक बात कह दूं धीरज गुर्जर ने चुनाव हारने के बाद एक कदम पीछे लिया है, अगर मैंने जंप लगा लिया तो इस धरती के अंदर गाढ़ दूंगा। इस बात को ध्यान में रखना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d