Thursday, September 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू

चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में गुरुवार को ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर चित्र सेवा कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं मेंटोर-मेंटी गतिविधि हुई।

तीन सदस्यीय चयन समिति ने तीन श्रेष्ठ चित्रों का चयन कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली को भेजे है। कार्यक्रम प्रभारी हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि 28 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः 2100, 1100 और 500 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार शर्मा ने छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। पीएम श्री योजना के तहत फाउंडेशन ऑफ साइंस द्वारा आयोजित ओलंपियाड की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को वर्कबुक व प्रेप-गाइड भी वितरित की गई।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटों पर प्रवेश

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊँचा में सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर दोपहर 12 बजे तक राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल (SSO-ID/E-Mitra) के माध्यम से आवेदन कर संस्थान में दस्तावेज व फीस जमा कराएं। इसके बाद संस्थान स्तर पर मेरिट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। महिला अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here