Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsआंखों में मिर्ची डालकर व्यापारी से आभूषण का बैग लूटने का प्रयास

आंखों में मिर्ची डालकर व्यापारी से आभूषण का बैग लूटने का प्रयास

भागने लगे तो बदमाशों ने बाइक से मारी टक्कर, मामला दर्ज


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के रीको एरिया में बीती रात देवली गांव निवासी सोने चांदी के व्यापारी पिता-पुत्र के साथ आंखों में मिर्ची डालकर लूट करने का प्रयास का मामला सामने आया है। मामले को लेकर देवली थाना पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यापारी के पुत्र दीपक सोनी ने बताया की रोजाना की तरह ही वह और उसके पिताजी कैलाश सोनी बाइक पर सवार होकर दुकान से अपने घर देवली गांव जा रहे है। इस बीच गुरुवार रात साढ़े 7 बजे करीब रीको एरिया से देवली गांव के समीप रोड पर दो बाइकों पर चार जने सवार होकर आए। जिन्होंने अचानक पीड़ित दोनों पिता पुत्र की आंखों में लाल मिर्ची फेंक दी। स्थिति को भापते हुए पीड़ित अपनी गाड़ी को घुमाकर देवली की ओर आने लगे तो बदमाशों ने पीड़ित की बाइक को टक्कर मारकर गिराने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक ने कैलाश सोनी के हाथ से सोने चांदी के आभूषणों के बैग को छीनने का प्रयास किया। लेकिन सोनी ने बैग को कसकर पकड़े रखा। इस बीच देवली की ओर से अन्य वाहन आने लगे तो पकड़े जाने के भय से चारों युवक बाइक लेकर भाग गए। इसके बाद दोनों लोग जैसे तैसे कर अपने गांव पहुंचे और ग्रामीणों वारदात की जानकारी दी। देवली थाने में पहुंचकर पीड़ित कैलाश सोनी ने मामला दर्ज करवाया है। 

इस दौरान देवली थानाधिकारी राजकुमार नायक ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी भी जुटाई। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि पीड़ित कैलाश सोनी की देवली के पटवा बाजार में दुकान है, जो प्रतिदिन अपने घर देवली गांव वापस जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d