Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकार्यक्रम में दिव्यांगजनों का सम्मान किया

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का सम्मान किया


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सखी सहेली शाखा देवली के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

कमलेश मूंदड़ा ने बताया की यह सम्मान समारोह दिव्यांगजनों के लिए रखा गया। जिन्होंने शारीरिक अपूर्णता के बाद भी जीवनभर काम किया और कर रहे हैं। उन सभी लोगों का सम्मान शाखा द्वारा किया गया। सभी को प्रशंसा पत्र और उपहार सौपकर सम्मानित किया गया। यहां सभी दिव्यांगजनों ने अपने जीवन का अनुभव सांझा किया। उनकी मांग है कि समाज में उन्हें भी बराबर का मान, सम्मान और जगह मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष नीतू मंगल, सचिव वंदना तोषनीवाल, सुशीला टांक, बबीता गोयल, पिंकी सिंहल, शिल्पा सोनी, निधि गर्ग, सुनीता गोयल, मीनू जिंदल, सरोज सिंहल, इंदु गर्ग, सीता साहू उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d