Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसमरावता में मतदान जारी, प्रत्याशी को समर्थको के साथ केंद्र पर जाने...

समरावता में मतदान जारी, प्रत्याशी को समर्थको के साथ केंद्र पर जाने से रोका

मौके पर हाई वोल्टेज विरोध प्रदर्शन, पुलिस छावनी बना समरावता


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव के तहत देवली उनियारा क्षेत्र के समरावता गांव में निर्दलीय प्रत्याशी एवं मालपुरा एसडीएम के बीच हुए विवाद के बाद समूचा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जहां पुलिस अधीक्षक टोंक समेत दर्जनों पुलिस अधिकारी व सुरक्षाकर्मी तैनात है। वही मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा एवं विरोध प्रदर्शन जारी है।

जानकारी के मुताबिक समरावता गांव में मतदान केंद्र पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने वहां मौजूद मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी के थप्पड़ जड़ दिया था। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा अपने समर्थको के साथ गांव के मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक टोंक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत एसटीएफ की टीम में गांव में मौजूद है। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर जाने लगे। जिन्हें पुलिस व सुरक्षा बलों ने रोक दिया। प्रत्याशी मीणा धरने पर बैठ गए। जहां सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक साथ बैठे हैं। लोग छत पर चढ़े हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। इसी तरह पुलिस सुरक्षाकर्मियों ने पूरे गांव को घेर रखा है। कानून व्यवस्था के लिहाज से दर्जनों अधिकारी गांव में जमावड़ा लगाए हैं। इधर, देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में दो अपराह्न 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अनुसार एक लाख 50 हजार 390 मतदाताओं ने वोट डालें। उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने समरावता मतदान केंद्र पर एसडीएम पर आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। निर्दलीय प्रत्याशी ने लाइव होकर बताया था कि ईवीएम मशीन में उनके नाम औऱ चुनाव चिन्ह को जानबूझकर हल्का किया गया। जिससे लोगों की नजर नहीं पड़ रही है।

वही समरावता गांव के लोगों की मांग है कि जिला कलक्टर मौके पर पहुंचे और उन्हें उनके ग्राम पंचायत को देवली से हटकर उनियारा में शामिल करने का आश्वासन दे। इसे लेकर लोगों ने मतदान का बहिष्कार भी किया था। इस विवाद के बाद निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने वहां मौजूद मालपुरा एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d