Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपूर्व सरपंच ने फंदा लगाकर जान दी, बीमारी से थे परेशान

पूर्व सरपंच ने फंदा लगाकर जान दी, बीमारी से थे परेशान

गुरुवार दोपहर की घटना, जेब में मिला सुसाइड नोट


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के पनवाड़ ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच ने गुरुवार अपरान्ह फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त आत्महत्या की वजह बीमारी से परेशान होना सामने आया है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पनवाड़ चौकी प्रभारी बद्रीलाल यादव ने बताया कि मृतक पूर्व सरपंच रामस्वरूप (72) पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी पनवाड़ है। जिन्होंने अपने खेत पर माताजी मंदिर में लगे टीनशेड में फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह बीमारी से परेशान है। इसे लेकर उन्होंने काफी इलाज भी कराया। लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। उन्होंने यह भी लिखा है कि इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है और ना ही उनके बच्चों को परेशान किया जाए। जानकारी के अनुसार रामस्वरूप गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब खेत की ओर गए थे। इसके बाद परिजनों ने फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं दोपहर करीब 2 बजे पास के ग्रामीणों ने उन्हें झूलता हुआ देखा। परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो वह फंदे से झूलते हुए पाए गए। ग्रामीणों की जानकारी के मुताबिक रामस्वरूप शर्मा 1989 से 1993 तक पनवाड़ के सरपंच थे।

उन्हें शुगर, बीपी, घुटने दर्द समेत कई तरह की बीमारियां थी। जिससे वह परेशान चल रहे थे। हादसे की सूचना से लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। जहां पुलिस शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम में जुटी है। इस दौरान पनवाड़ सरपंच पूरणमल वर्मा समेत ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d