Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसीएलजी बैठक हुई, सहयोग के लिए आभार जताया

सीएलजी बैठक हुई, सहयोग के लिए आभार जताया


Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस थाना परिसर में मंगलवार शाम पुलिस वृत्त अधिकारी रामसिंह की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आम लोगों के साथ सीएलजी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में पुलिस वृत्त अधिकारी रामसिंह ने बताया कि सीएलजी सदस्यों एवं आमजन के सहयोग से दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। पुलिस प्रशासन ने आतिशबाजी नहीं फेंकने की अपील की। जिसका भी असर पड़ा। शहरवासियों ने इसमें सहयोग किया। इस पॉजिटिव सपोर्ट से प्रशासन को मदद मिली है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों और देवली शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी तरह आमजन सभी के त्यौहार परस्पर मिलकर सौहार्दपूर्वक मनाएं। इसी प्रकार उन्होंने गत 13 नवंबर को उपचुनाव के तहत हुए मतदान को लेकर भी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि देवली उपखंड क्षेत्र में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र में सहयोग किया है। बैठक में सीएलजी सदस्य सुरेश अग्रवाल, नीरज शर्मा, दिनेश जैन, अकील कुरैशी, जाकिर कुरैशी, अमरचंद गुप्ता, शमी रंगरेज समेत कई सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d