Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा अगमगढ गुरुद्वारा साहिब से पुष्कर राज गुरुद्वारा साहिब जाने वाली नगर कीर्तन यात्रा का शनिवार को देवली पहुंचने पर स्वागत किया गया।
स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता गोविंद सिंह सेठी ने बताया कि यहां गुरु नानक नाम लेवा साध संगत ने नगर कीर्तन यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए जो बोले सो निहाल के जय घोष लगाई और नगर कीर्तन यात्रा में शामिल श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत किया। गुरुद्वारा कमेटी ने नगर कीर्तन यात्रा की अगुवाई कर रहे पांच प्यारों को माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं यात्रा में शामिल श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी के दर्शन किए। इस दौरान देवली की साध संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के रथ पर पुष्पों की वर्षा की। कीर्तन यात्रा को शहर मुख्य मार्गो से होते हुए अटल उद्यान लाया गया। शहरवासियों ने भी नगर कीर्तन यात्रा पर पुष्प वर्षा की। अटल उद्यान में सेवादारियों ने यात्रा के प्रबंधक बाबा लखा सिंह सहित सैकड़ो यात्रियों को लंगर प्रसादी वितरण की। कीर्तन यात्रा के प्रबंधक बाबा लखा सिंह ने देवली गुरुद्वारा कमेटी एवं सेवादारियों का सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेट किया।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह सुरी, मनजीत सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह सेठी, अमरदास बिलोची, नरेंद्र सुखवानी, प्रीतपाल सिंह सलूजा, हरीश माधवनी, दौलत खत्री, पीयूष खत्री, गौरव सलूजा, हरिदास बलोची, अशोक कुमार बिलोची, मोहनलाल बिलोची, पंकज बिलोची आदि थे।


