Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिजी विद्यालय शिविरा कैलेंडर के अनुसार स्कूल का संचालन करें

निजी विद्यालय शिविरा कैलेंडर के अनुसार स्कूल का संचालन करें

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जारी किए आदेश


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में संचालित सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय द्वारा शिविरा कैलेंडर की पालन करना अनिवार्य है। इसे लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी ने आदेश जारी किए है।

आदेश में बताया कि राज्य में संचालित गैर सरकारी विद्यालय वर्तमान में शिविरा कैलेंडर की पालना नहीं कर रहे हैं। सर्दी बढ़ने के बावजूद विद्यालय पहले की भांति समय पर संचालित हो रहे हैं। जिसे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। लिहाजा सभी गैर सरकारी विद्यालय को शिविरा कैलेंडर के अनुसार ही स्कूल का समय रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं इसकी पालना नहीं करने पर राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 नियम 1993 में वर्णित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।आदेश में एक पारी विद्यालय को गर्मी में सुबह 7:30 से दोपहर एक बजे तक तथा सर्दी में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक समय के निर्देश है। इसी तरह दो पारी विद्यालय सुबह 7 से 6 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक पारी 5:30 घंटे की होगी।

मैटर और मेंटी कार्यक्रम हुआ

पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा चांदली में गुरुवार को मैटर और मेंटी कार्यक्रम हुआ। शिक्षक सोहन बरवड़ के बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय की। संस्था प्रधान मेहरुन्निसा मंसूरी, मेंटॉर और मेंटी कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में पीईईओ चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, लैंगिक संवेदनशीलता, मैटर और मेटी के बारे में बताया। योजना अंतर्गत स्थानीय विद्यालय द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा चांदली में योजना के अंतर्गत मैटर और मेंटी कार्यक्रम हुआ। स्थानीय विद्यालय की मेंटर टीचर खुशबू शर्मा के द्वारा बच्चियों को जेंडर इक्वलिटी और ग्रुप डिस्कशन, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए की गतिविधियां करवाई गई तथा सभी बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस योजना में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन में विद्यालय में समय-समय पर किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d