Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली डाकघर में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू

देवली डाकघर में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहा स्थित स्थानीय डाकघर में शुक्रवार से आमजन के लिए आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी गई है।

पोस्टमास्टर रामफूल बैरवा ने बताया कि इसके लिए कार्यालय परिसर में एक अलग काउंटर बनाया है। जहां आमजन अपना नया आधार कार्ड बना सकते हैं अथवा अपडेट भी करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपडेट करने के लिए आने वाले लोगों को संबंधित दस्तावेज साथ लाना होगा। इसी तरह आधार कार्ड के लिए लोगों को अपना एक आईडी प्रूफ अनिवार्य तौर पर लाना होगा। जिसकी सहायता से आधार कार्ड बनाया जा सकेगा। डाकघर में आए लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d