नहीं मिली सफलता
Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर मार्ग पर नेगडिया स्थित बनास नदी में युवक के डूबने की आशंका को लेकर रविवार सुबह चलाया गया सर्च अभियान शाम को खत्म किया गया। इस दौरान पुलिस और एसडीआरएफ टीम को फिलहाल सफलता हासिल नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक एक लापता युवक के बनास नदी में डूबने के अंदेशे को लेकर रविवार सुबह से देवली पुलिस ने अपने स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से संभावित डूबे युवक को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस की सूचना पर अजमेर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दिनभर नदी में युवक के डूबने की आशंका को लेकर सर्च अभियान करती रही। इधर, सूर्यास्त के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान केवल एक चश्मा पुलिस को हाथ लगा था।



