-
प्रबंधन में मचा बवाल
-
अभिभावक, शिक्षक हतप्रभ
-
स्कूल प्रबंधन जूटा कार्रवाई में
Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में महिला की नग्न और अश्लील फोटो डालने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। उक्त घटना के बाद स्कूल प्रबंधन हतप्रभ है। वही अभिभावको में इसे लेकर नाराजगी है। आखिर किस वजह से यह है हरकत हुई है।
दरअसल मामला शहर के पीर बाबा के पीछे स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल में शिक्षकों की ओर से बच्चों के एजुकेशन व जानकारी देने के लिए संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में हुआ। अभिभावकों ने बताया कि शनिवार शाम 3:57 पर एक नंबर से महिला के नग्न और अश्लील चार फोटो डाले गए। इसके अलावा एक एपीके फाइल भी डाली गई। उक्त मामले का पता जब लगा, जब कक्षा 7 व 8 में बच्चों ने अपने अभिभावाह को से मोबाइल लेकर व्हाट्सएप ग्रुप खोला। विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता को की। उधर, स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। हालांकि इसके बाद रविवार होने की वजह से स्कूल प्रशासन कुछ नहीं कर सका। लेकिन सोमवार को स्कूल मैनेजमेंट हरकत में आ गया।
उन्होंने अभिभावक को बुलाया है। जानकारी मुताबिक जिस नंबर से यह अश्लील फोटो आए हैं, वह अभिभावक का बताया गया है। लिहाजा स्कूल प्रबंधन उक्त अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है। अभिभावकों ने बताया कि यह फोटो कक्षा 7 और 8 के व्हाट्सएप ग्रुप में आई। जिसकी वजह से उनके बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य सुशीला मीणा का कहना है कि अभिभावक की यह हरकत बेहद निंदनीय है। इसे लेकर मीटिंग की जा रही है। जल्द ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



