भोग लगाकर कराई प्रसादी
Desk News 3 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावर कस्बे के निकटवर्ती मालियों का नया गांव में बीती रात को धूणी माता तपोस्थली आश्रम एवं पन्नानाथ बाबा परिसर में विशाल भजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें पूरी रात भजनों की बयार बहती रही।
भजन संध्या में राजस्थान के कलाकारो द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। दरअसल नया गांव मालियों का में धूणी माता मन्दिर की स्थापना दिवस को लेकर ग्रामीणों द्वारा भजन संध्या हुई। यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है। भजन संध्या से पूर्व महत महाराज ने भगवान की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित किया। इसके बाद कलाकार युवराज वैष्णव ने गणेश वन्दना के साथ भजन संध्या का आगाज किया। वैष्णव ने गुरू महिमा, बालाजी की आराधना, जय चौथ माता, भोले की कृपा सहित कई भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मंत्र मुग्धकर दिया। इसी तरह बाबा की उठ रही ध्वजा सहित कई भजन प्रस्तुत किए। वही कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जांगिड़ पंडेर ने किया।
इधर, मंगलवार को बाबा के परिसर में गांव के सैकड़ो परिवारों ने प्रसादी बनाई और भोग लगाकर अपने परिचितों को भोजन कराया। मंगलवार को दिन भर मेला सा लगा। गांव में दूर-दूर से परिचित प्रसादी करने पहुंचे।


