Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित गायत्री माता व नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर पड़ा एक लावारिस बैग शुक्रवार को आसपास के लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। सूचना पर देवली थाना पुलिस ने पहुंचकर उक्त बैग को अधिकार में लिया और थाने रखवाया है।
जानकारी के अनुसार ब्लैक व केसरिया कलर का यह बैग मंदिर के बाहर पोस्ट ऑफिस के लेटर बॉक्स के नीचे खंभे के पास गत दो दिनों से पड़ा था। पुलिस ने जांच की तो इसमें कपड़े, पर्स, उसमे एक पैन कार्ड, एटीएम कार्ड मिला है। पैन कार्ड के आधार पर यह बैग देवेंद्र सिंह पुत्र भैरूलाल दरोगा निवासी हनुमान नगर का सामने आया है। बैग में शराब के पव्वे भी पड़े थे। पुलिस का अनुमान है कि बैग मालिक शराब के नशे में इसे यही छोड़ गया। हालांकि पुलिसकर्मी प्यारेलाल ने बैग मलिक को सूचना दिलवाने की भी कोशिश की। लेकिन पता नहीं लगा। वही लोगों की सूचना पर पुलिस ने अब बैग को थाने रखवा दिया है।



