हायर सेंटर रेफर किया
Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर मार्ग पर कुराडिया टोल के समीप एक प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए देवली चिकित्सालय लाया गया।
लेकिन उसे तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यह घायल 30 वर्षीय बीरबल पुत्र गोपीचंद मीणा निवासी नाईखेड़ा तहसील केकड़ी है, जो बाइक पर सवार था। वही यहां से गुजर रही एक प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बीरबल गंभीर घायल हो गया। उसे देवली चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉ. राहुल सांवरिया ने जांच किए जाने के बाद हायर सेंटर के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक घायल को टोंक अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा रात करीब साढ़े 7 बजे हुआ। इस दौरान जहाजपुर थाना पुलिस भी मौके पहुंची थी। हादसे के बाद देवली जहाजपुर मार्ग पर भीड़ जमा हो गई।



