Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsट्रॉली चुराने का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त, ट्रॉली बरामद

ट्रॉली चुराने का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त, ट्रॉली बरामद


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के अंबापुरा कॉलोनी दौलता मोड़ से हाल ही में चुराई गई ट्रॉली के आरोपी को देवली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर चुराई गई ट्रॉली बरामद कर ली है।

सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत, दो युवक अन्य घायल

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार मामले में गत 15 दिसंबर को इंद्र कुमार पुत्र जमनालाल मीणा निवासी अंबापुरा कॉलोनी, दौलता मोड ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि इसी 14 दिसंबर की रात उनकी ट्राली को लोकेश पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी सतवाडा थाना नगरफोर्ट चुराकर ले गया। जिसे बरामद किए जाने की मांग की। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी संसाधन की मदद से साक्ष्य तैयार कर आरोपी लोकेश पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी सतवाडा थाना नगरफोर्ट को अनुसंधान के लिए डिटेन किया।

आरोपी लोकेश से पूछताछ पर उसने चोरी करना कबूल किया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही ट्रॉली बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस ट्रैक्टर के वाहन स्वामी की तलाश कर रही है। वहीं आरोप से अन्य वारदात के संबंध में भी अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात से तीन-चार दिन पूर्व ट्रॉली की रेकी की और 14 दिसंबर की रात को मौका पाकर ट्रैक्टर से जोड़कर ले गया। कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, पुलिसकर्मी करतार आदि शामिल थे। उक्त चोरी की वारदात का खुलासा करने में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह का अहम योगदान रहा है। आरोपी के विरुद्ध नगरफोर्ट थाने में एक मामला दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d