Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुदावास नाकाहाली में सोमवार को सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट हरभजन मीणा ने विद्यालय के 25 विद्यार्थियों को निःशुल्क जर्सियां वितरित की।
नई जर्सी पाकर बच्चे बहुत खुश नजर आए। सहायक कमांडेंट ने कहा कि बच्चो के शिक्षण में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सर्दी में कई बच्चो को देखा। वह बिना स्वेटर के विद्यालय आ रहे। ऐसी सर्दी में पढ़ाई संभव नहीं है।प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद मीणा ने उन्हें इस बारे में अवगत कराया। वहीं इन बच्चों को उपहार स्वरूप जर्सियां सौपी। इस मौके पर अध्यापक रणवीर मीणा, ग्रामीण छीतर लाल मीणा, जयसिंह मीणा, बाबूलाल मीणा, महेंद्र मीणा, अनीता मीणा उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद मीणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



