Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationगणेश मंदिर को ग्रेनाइट भेंट, बालिकाओं को सौपी साइकिले

गणेश मंदिर को ग्रेनाइट भेंट, बालिकाओं को सौपी साइकिले


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेश मंदिर परिसर के निर्माणाधीन कार्यालय भवन में फर्श निर्माण के लिए एक दानदाता ने 1100 स्क्वायर फीट निःशुल्क ग्रेनाइट नि: मंदिर को उपलब्ध कराया है।

ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि यह दानदाता उमंग स्टोन गोपीपुरा के प्रोपराइटर राधेश्याम व विष्णु मंगल है। जिन्होंने भवन के दोनों कमरों के फर्श के लिए 1100 फीट ग्रेनाइट उपलब्ध कराया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीताराम मंगल, विष्णु मंगल व महेश मंगल ने मंदिर परिसर में बने दोनों भोजन हाल के लिए करीब 10 हजार फीट ग्रेनाइट उपलब्ध करवाया था। जिससे मंदिर निर्माण में सहयोग मिला था। मंदिर ट्रस्ट ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

बालिकाओं को मिली साइकिले

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा की बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गई। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने बताया कि कक्षा 9 में अध्ययनरत 6 बालिकाओं को साइकिलें दी गई है। जिससे 3 किलोमीटर की परिधि से आने वाली इन बालिकाओं के सुविधा होगी।

वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि योजना से कक्षा 9 की, वे बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। जिन्हें ट्रांसफर वाउचर की सुविधा नहीं मिल पाती है। इससे विद्यालय आने के समय में बचत हो सकेगी। यहां विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, किशन लाल, मनीषा मीणा, राजाराम मीणा, राम प्रकाश खटीक, त्रिलोकचंद, प्रधान लाल, शालिनी रघुवंशी आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d