Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsसंकल्प के साथ छात्र हित में करें काम- संयुक्त निदेशक

संकल्प के साथ छात्र हित में करें काम- संयुक्त निदेशक


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के संयुक्त निदेशक रविन्द्र कुमार तोमर ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर के साथ औचक निरीक्षण किया।

विद्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय भारद्वाज ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा की द्वितीय पारी में कक्षा 10 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक को उपप्रधानाचार्य लादूलाल मीणा ने विद्यालय का निरीक्षण करवाया। उन्होंने परीक्षा बैठक व्यवस्था, रोल नंबर आवंटन, प्रश्न पत्र सुरक्षा, वीक्षण रजिस्टर, सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं पत्रावलियां देखी। उन्होंने विद्यालय स्टाफ की संबलन बैठक भी ली और कहा कि राजकीय विद्यालय में अधिकतर वही छात्र छात्राएं अध्ययन करते हैं। जिनके अभिभावको की आर्थिक स्थिति कमजोर है। लिहाजा हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है।

इस दौरान सीबीईओ कार्यालय के शंकर चौधरी, उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, सुरेंद्र सिंह नरूका, अतुल भारद्वाज, गिरधारी शर्मा, रामलाल बैरवा, शांतिलाल शर्मा, सीमा शेर, हेमराज चौधरी, अशोक शर्मा, लादू लाल मीणा, महावीर बडगूजर, राजेश कुम्हार, हेमराज बलाई, त्रिलोक कलाल, शिवजीलाल जाट सहित विद्यालय स्टाफ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d