Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, माल भी बरामद किया

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, माल भी बरामद किया


Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने इसी वर्ष जुलाई माह में हुई चोरी के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर चुराया गया सोने चांदी का माल भी बरामद हुआ है।

Social News : मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार 28 जुलाई 2024 को पारिवादी नरेश कुमावत पुत्र जगदीश कुमावत निवासी गणेश रोड देवली हाल निवासी शिव कॉलोनी आईपीएस स्कूल के पीछे जयपुर रोड देवली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि गत 25 जुलाई देर रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात व रुपए चुरा लिए। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। वही शनिवार को पुलिस ने वांछित आरोपी अजय पुत्र राजू मालवीय (बाछड़ा) निवासी मोया थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच मध्यप्रदेश एवं मोहित पुत्र अनिल उर्फ अमित मालवीय (बाछड़ा) निवासी हाड़ी पिपलिया थाना मानसा जिला नीमच मध्यप्रदेश को प्रोडक्शन वारंट पर जहाजपुर जेल से गिरफ्तार किया है।

जिन्होंने जयपुर रोड सूने मकान से चोरी करना स्वीकार किया। वहीं आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने सिल्वर कलर के 9 सिक्के चांदी जैसी धातु के, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब नग 6 छोटी बड़ी, एक चेन चांदी की, चांदी के लटकन, दो बिछिया, दो अंगूठी, सोने के कानों के टॉप्स, टॉप्स, झुमकी समेत 220 रुपए नकद बरामद किए है। सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह के अनुसार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इन आरोपियों ने देवली में रहकर तीन-चार दिन लगातार सूने मकान की रेकी की, बाद में यह वारदात कर डाली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d