Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति देवली के सदस्यों ने रविवार को ऊंचा गांव में पहुंचकर मृतक बाबूलाल पुत्र भूरालाल रेगर के परिजनों को आर्थिक सहायता भेंट की है।
दरअसल बाबूलाल की पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। लिहाजा मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग के रूप में रेगर समाज विकास समिति के द्वारा 50 हजार रुपए का चेक दिया गया। वहीं परिजनों को सांत्वना बंधाई। उल्लेखनीय कि उक्त युवक की जयपुर रोड स्थित देवडावास मोड के करीब पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस दौरान युवक बाइक पर था। इस दौरान समिति के संरक्षक अंबालाल मौर्य, अध्यक्ष मोहन लाल ठागरिया, कोषाध्यक्ष शिवजीराम नराणिया, पप्पूलाल वर्मा, बनवारी लाल वर्मा, दुर्गालाल वर्मा, देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रकाश चन्द्र बदलोटिया आदि उपस्थित थे।



