Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेलर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया।
हेडकांस्टेबल भेरूलाल ने बताया कि मृतक घाड़ थाना क्षेत्र के भरना गांव निवासी अभिषेक (21) पुत्र सोराज कीर है, जो भरनी धुआं कला मार्ग स्थित ईंट भट्टा में मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर वह ईंट भट्ठा कारखाने से भरनी में आटा लेने जा रहा था। इस दौरान भरनी से धुआं कला जा रहे मार्ग पर एक ट्रेलर व उसकी बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे अभिषेक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं यह देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। मृतक के पिताजी मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।



