Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली के नासिरदा थाने में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का शनिवार रात मामला दर्ज हुआ है।

Must read एक्सीडेंट न्यूज़ : सड़क हादसे में युवक ने गवाई जान
पुलिस के अनुसार मामले में घायल हेमराज पुत्र रामलाल गुर्जर निवासी नयागांव पुनर्वास कॉलोनी नासिरदा है। वही उक्त युवक पर ब्रह्मा गुर्जर पुत्र लालाराम गुर्जर ने किसी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हिसामपुर क्षेत्र के राणक्या बालाजी परिसर की बताई गई है। रिपोर्ट में यह हथियार गंडासा बताया गया है। जिसके हमले से पीड़ित हेमराज के हाथ व सिर पर चोटे आई है। हाथ में कई टांके आए हैं। पूर्व में भी पुलिस ने ब्रह्मा गुर्जर को गिरफ्तार किया था। यह दोनों जने एक ही गांव के निवासी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



