Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नगरफोर्ट में आगामी 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली महासभा को लेकर रविवार को देवली के बाबा मंडी में नरेश मीणा समर्थकों की एक बैठक हुई।
बैठक में वक्ताओं ने 29 दिसंबर की महासभा को लेकर तैयारियां पर चर्चा की एवं महासभा के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने ने बताया कि यह महासभा नरेश मीणा की रिहाई और समरावता गांव के लोगों को न्याय दिलाने को लेकर की जा रही है। समरावता गांव में पिछले दिनों हुए विवाद में ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। वही 26 दिसंबर को प्रहलाद गुंजल गाडोली महादेव, माताजी थांवला एवं चांदली माता मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर महासभा की जानकारी देंगे। उक्त बैठकों के माध्यम से अधिक अधिक कार्यकर्ताओं को महासभा में ले जाने को लेकर कहा जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पीले चावल भी बाटे जा रहे हैं। वही नारेबाजी कर अपनी मांग उठाई। नगरफोर्ट में यह बैठक 29 दिसंबर सुबह 11 पेट्रोल पंप के सामने टोंक रोड पर आयोजित होगी।



