Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationडाटा अपडेट व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाएं

डाटा अपडेट व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाएं


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूजी प्रथम वर्ष (फर्स्ट सेमेस्टर) का डाटा अपडेट व परीक्षा फॉर्म आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय कुलपति के नाम राजकीय महाविद्यालय देवली प्राचार्य को ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन में बताया कि इस वर्ष सत्र 2024-25 के परीक्षा फॉर्म के ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर से लिए जा रहे हैं। लेकिन राजकीय महाविद्यालय देवली के यूजी प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन अपडेट ना होने के कारण अधिकतर छात्र, छात्रा अपना फॉर्म भरने से वंचित रह गए। जिनका डाटा यूनिवर्सिटी द्वारा अपडेट नहीं हुआ था। साथ ही कई विद्यार्थी सूचना के अभाव के चलते परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए है। लिहाजा डाटा अपडेट करने व परीक्षा फॉर्म की तिथि आगे बढ़ाई जाए। इस दौरान दौरान छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, विशाल मीणा, रोहित मीणा, कौशल ठागरिया, बंटी वर्मा, राजू वर्मा, नंदिनी, तनुश्री, कोमल, प्रिया व कई छात्र, छात्राएं मौजूद थी।

साइबर अपराध रोकने की जानकारी दी

राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर लगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निशा मीणा (इकाई प्रथम) एवं निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में श्रमदान करते हुए मुख्य परिसर एवं एनएसएस ब्लॉक में सफाई की। बौद्धिक सत्र की थीम “साइबर अपराध रोकने के लिए जन-जागरूकता” रखी गई।

सत्र का प्रारंभ माँ सरस्वती के भाव चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तीव्र गति से अपने पैर पसारता जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि इसके प्रति व्यापक स्तर पर जन-जारूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d