Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में आई गिरावट

बारिश ने बढ़ाई ठंड, तापमान में आई गिरावट

धूप की चिल्की नहीं दे सकी राहत


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार अपरान्ह हुई कुछ मिनट की बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। वहीं पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हुई। लेकिन यह बारिश महज कुछ मिनट के लिए हुई।

एक्सीडेंट न्यूज़ : राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेगनआर कार पलटी, चार जने घायल

दरअसल इससे पहले सोमवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच भी शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बादल पूरे दिनभर छाहे रहे। सूर्यनारायण केवल तीन चार बार दिखाई दिए। लेकिन बादल अधिक होने से धूप लोगों को ठंड से राहत नहीं दे सकी। वहीं अपरान्ह साढ़े बजे बाद करीब 10 से 15 मिनट तक शहर में बारिश हुई। जिससे शहर की सड़क भीग गई। अचानक हुई बारिश के बाद सड़कों से लोग भागकर छत ढूंढने लगे, ताकि सर्दी की बारिश में भीगने से वे अपना बचाव कर सके। शाम 4:30 बजे शहर का तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं आज रात 12 बजे तक न्यूनतम 16 डिग्री तापमान रहने की उम्मीद है। जबकि इसके बाद मंगलवार सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d