Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविधायक ने सुनी जनसमस्याएं, प्रशासन गांव की ओर शिविर 

विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, प्रशासन गांव की ओर शिविर 


Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर शिविर का सोमवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि शिविर में 147 परिवाद प्राप्त हुए।

विधायक ने आए परिवादियों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर जानकारी ली और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर प्रार्थना पत्र के संबंध में वस्तुस्थिति लेकर निस्तारण को कहा। शिविर में विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले विधायक का देवली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक ने शिविर की शुरुआत में अधिकारियों से परिचय किया। इस दौरान परिवादियों ने पेंशन चालू करने, अतिक्रमण हटाने, नाम शुद्धिकरण, पुराने बने मकानों को आबादी में कन्वर्ट करने, आवास पेंशन, बिजली, पानी की समस्या, भूमि को अपने नाम करवाने, भूमि का सीमा ज्ञान करवाने, बच्चों की छात्रवृत्ति शुरू करने, देवली के जयपुर रोड प्रवेश द्वार सके अतिक्रमण हटवाने समेत विभिन्न विभागों के परिवाद आए। शिविर के दौरान सभागार खचाखच भरा। सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। शाम करीब 5:30 बजे विधायक भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी के घर पहुंचे और उनके कुशलक्षेम पहुंची। दरअसल बद्रीलाल चौधरी पिछले दिनों अस्वस्थ हो गए थे। इसी तरह शहर में अलग-अलग जगहों पर जाकर विधायक गुर्जर ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना बंधाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d