समरावता प्रकरण को लेकर ग्रामीणों में भय
Dooni News 23 दिसंबर (हरि शंकर माली) नगरफोर्ट तहसील कार्यालय पर सोमवार को नगरफोर्ट के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर आगामी 29 दिसंबर को होने वाली महासभा का विरोध व्यक्त किया है।
संबंधित न्यूज़ : महासभा में अधिकाधिक कार्यकर्ता पहुंचने का आह्वान
दरअसल नरेश मीना की रिहाई को लेकर नगरफोर्ट तहसील मुख्यालय पर होने वाली महासभा का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने जिला कलक्टर टोंक के नाम ज्ञापन सौपा। इसमें मांग की है कि 29 दिसंबर को होने वाली महासभा की अनुमति नही दी जाए। ज्ञापन में बताया कि सभा से जुड़े मुकेश मीना की ओर से सूचना जारी कर नरेश मीना की रिहाई के लिए नगरफोर्ट में महासभा की घोषणा की गई थी। जिसका उद्देश्य सरकार व प्रशासन पर दबाव बनाना है। जिसमे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने की संभावना बनी हुई। इसे लेकर नगरफोर्ट के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नगरफोर्ट में होने वाली महासभा की अनुमति नही देने की मांग की है।
इस दौरान हनुमान साहू, मोहन सिंह देवपुरा, बद्री खाती, सुरेंद्र भंडारी, त्रिलोक सैनी, मनोहर, सत्यनारायण, विनोद, श्योजी कलाल, चिरंजी महावर सहित लोग मौजूद थे।


