Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगांजा ले जाते दो जने गिरफ्तार, देवली पुलिस की कार्रवाई

गांजा ले जाते दो जने गिरफ्तार, देवली पुलिस की कार्रवाई

बाइक भी जब्त की, सोमवार शाम की कार्रवाई


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की चेकिंग के दौरान बाइक पर ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से गांजे की करीब 4 किलो मात्रा बरामद हुई है।

देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल व पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह समेत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसे लेकर देवली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। सोमवार को बाइक सवार दो जने गौरव पथ से निकलकर गलियों से होते हुए बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। इस दौरान इन लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।

शंका होने पर पुलिस ने दोनों जनों को पड़कर जांच की तो उनके पास थैली में 4 किलो 5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वही पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के आरोप में गिरधारी लाल पुत्र जगदीश प्रसाद ब्राह्मण निवासी बड़ा मंदिर के पास फूलिया कला जिला शाहपुरा और कालूराम साहू पुत्र घीसालाल तेली निवासी बाबूलालजी की गली फूलिया कला, थाना फूलिया कला जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई में हेड कांस्टेबल गणेश, पुलिसकर्मी हुकुमनाथ का विश्वास सहयोग रहा है। वहीं पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस दोनों जनों से गांजे के संबंध में और पूछताछ करेगी। आखिर यह किस जगह ले जाई जा रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d