Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या स्नातकोत्तर कॉलेज देवली में बीए, बीएससी प्रथम सेमेस्टर बीए भाग तृतीय व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के वर्ष 2024-25 के नियमित एवं स्वयंपाठी छात्राओं के विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म भरने की अन्तिम तिथि बढ़ाई गई है।
दरअसल यह तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रबन्ध निदेशक आर्यन मुकुल ने बताया कि छात्राएं अन्तिम तिथि से पहले अपने परीक्षा फार्म ऑनलाईन भरकर आवेदन पत्र की हार्डकॉपी कॉलेज में आवश्यक रूप से जमा करवाएं। प्रबन्ध निदेशक मुकुल ने बताया कि इस तिथि से वंचित छात्राएं 100 रूपए विलम्ब शुल्क से आगामी 7 जनवरी तथा परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क से 13 जनवरी तक परीक्षा फार्म भर सकती है।
निरीक्षण : रैन बसेरे की मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया



